टोल बूथ कर्मचारियों के भी लगे वैक्सीन

टोल बूथ कर्मचारियों के भी लगे वैक्सीन

झुंझुनूं।

पूर्व सरपंच रमेश सर्राफ धमोरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जिला कलेक्टर टोल बूथों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुये 18 से 44 वर्ष आयु ग्रुप में प्राथमिकता से कोरोना वैक्सीन लगवाने की मांग की है। सर्राफ ने बताया कि अधिकतर सरकारी कर्मचारियों व उनके परिजनों के 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के कोरोना वैक्सीन लग रही है। 18 से 44 आयु वर्ग में राशन डीलर, पेट्रोल पंप, गैस वितरण में लगे कर्मचारी, पत्रकार, वकील, ई मित्र संचालको, सरपंचो, उपसरपंचो, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के भी वैक्सीन लग रही है। इसी कड़ी में सड़कों पर लगे टोल बूथों में काम करने वाले कर्मचारियों के भी वैक्सीन लगनी चाहिए। क्योंकि वह भी सीधे लोगों के संपर्क में आते हैं। जिससे हर समय उनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। टोल बूथों पर काम करने वाले कर्मचारी भी फ्रंटलाइन वर्कर की तरह ही लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं। राज्य सरकार व जिला प्रशासन को टोल बूथों पर कार्यरत कर्मचारियों के भी वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए जाने चाहिए।