अन्नदाता से करोड़ों रुपए का अनाज खरीद लिया, रुपए देने से कर दिया इंकार
गुढ़ागौडजी (लोकेश कुमार सैनी)
अन्नदाता से करोड़ों रुपए का अनाज खरीद लिया, रुपए देने से कर दिया इंकार...
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार...
शातिर बदमाश किसानों के साथ ठगी करने से भी बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में सामने आया है। एक आरोपित ने किसानों से अनाज लेकर करोड़ों रुपए हड़प लिए। बार बार कहने के बाद भी रुपए नहीं देने पर आरोपित के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इस पर किसानों से अनाज लेकर करोड़ों रुपए हड़पने के आरोपित को गुढ़ागौड़जी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 10.01.2024 को परिवादी नाहर सिंह पुत्र परसा राम जाति जाट निवासी ढाणिया भौडकी ने गुढागौडजी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में उसने बताया कि प्रार्थीगण गुढागौडजी के आस पास गांवों के रहवासी हैं तथा काश्त करके अपने परिवार का जिविकोपार्जन करते है। काश्त करके अपने परिवारों को पालते हैं। किसानों से अपना अनाज मण्डी गुढा में बेचने आते थे, लेकिन उनको सभी मदनलाल पुत्र डेडाराम कुल्हरी व संजय कुमार पुत्र होशियार सिंह जाति जाट निवासी टोडी ने अपने झांसे में लेकर किसानों का अलग अलग समय पर अलग अलग दिनांक को अनाज खरीद लिया। किसानों को उनके अनाज की कीमत नहीं दी और अनाज के बदले रूपये देने थे वो नहीं दिये। सभी 143 किसानों का मई 2023 से अलग अलग किसानों को अलग दिनांक के रूपये देने के वादे कर अलग अलग बाण्ड लिख कर दिये तथा अब जाकर मना कर दिया कि हमारे को तो अनाज के रूपये हडपने थे आप चाहे जो करो। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी राममनोहर ने टीम का गठन कर किसानो से अनाज खरीद कर करोडो रूपये हडपने के आरोपी संजय कुमार पुत्र होशियार सिंह जाति जाट उम्र 31 साल निवासी पावर हाउस कांलोनी, वार्ड नंबर 10, टोडी को दस्तयाब कर बाद पूछताछ की। आरोपी के खिलाफ जुर्म धारा 420,406 भादस का अपराध प्रमाणित पाये जाने पर प्रकरण हाजा मे गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी से पूछताछ जारी है।
ये रहे टीम में शामिल
कारवाई करने वाली टीम में राममनोहर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना गुढागौडजी, सुनिल कुमार मुआ, सुखवीर सिह मुआ, हरिराम मुआ, विकास कुमार कानि., हरेन्द्र कुमार कानि., अनिता म0 कानि, संदीप कुमार कानि. शामिल रहे।