विवादित बोल : भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा-गांधीजी ने कराई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

झुंझुनू।
जिले से भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने विवादित बयान दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि गांधीजी ने सुभाष चंद्र बोस को मरवाया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांसद खीचड़ 25 जून को बाकरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी श्योलाल खीचड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की हत्या महात्मा गांधी ने करवाई थी। प्रधानमंत्री तो एक को ही बनना था। गांधी ने सुभाष चंद्र बोस को चुनाव के लिए राजी तो कर लिया लेकिन उन्हें मरवा भी दिया। सांसद ने यह भी कहा कि राजा-महाराजाओं के समय से ही यह परंपरा रही है कि बेटा ही बाप को कत्ल करके राज करता है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समय भी यह भावना थी।