राहत भरी खबर- बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ

राहत भरी खबर- बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ

बीते 24 घंटों में 3 लाख 18 हजार 609 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें से 10 राज्यों से कुल 71.93% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (37,386), उत्तर प्रदेश (33,117), केरल (26,662), कर्नाटक (28,623), तमिलनाडु (22,381), दिल्ली (19,085) और पश्चिम बंगाल से (17,780) कोविड मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें, देशभर में अबतक कुल 30 करोड़ से अधिक टेस्ट हो चुके हैं, जिसका कुल पॉजिटिविटी रेट 7.29% हैं।