प्रदेश के सियासी रण में नई एंट्री, पूर्व पीसीसी चीफ बोले पार्टी में कार्यकर्ताओं व किसानों का होना चाहिए सम्मान

सीकर
प्रदेश के सियासी रण में अब एक नई एंट्री कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायणसिंह की हुई। उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और किसानों का सम्मान होना चाहि। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खूब मेहनत की। इन लोगों ने अपना पसीना बहाया तब जाकर यहां कांग्रेस की सरकार बनी। नारायण सिंह ने कहा जरुरत इस बात की है कि प्रदेश स्तर पर और जिला स्तर पर कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी दी जाए। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह जरुरी है. इसलिए ऐसा किया जाना कांग्रेस नेतृत्व की नैतिक जिम्मेदारी है।
नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को उन पुराने और निष्ठावान कांग्रेस नेताओं की सुनवाई करनी चाहिए जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद रखा। नारायण सिंह ने कहा कि आज देश में जो हालात बने हैं और केंद्र सरकार का जो किसान विरोधी रवैया है उसका किसानों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, इसलिए प्रदेश सरकार को किसानों की हरसंभव मदद करने का काम करना चाहिए। बता दें कि नारायण सिंह के बेटे वर्तमान में उनके बेटे वीरेन्द्र सिंह दांतारामगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। नारायण सिंह की प्रदेश कांग्रेस में कद्दावर नेता के रुप में पहचान है