मुख्यमंत्री की स्वीकृति, झुंझुनू की उप तहसील मण्डावा तहसील में क्रमोन्नत

मुख्यमंत्री की स्वीकृति, झुंझुनू की उप तहसील मण्डावा तहसील में क्रमोन्नत

जयपुर ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू जिले की मण्डावा उप तहसील को नई तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील मण्डावा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 22 पटवार मण्डल एवं 86 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने झुंझुनू जिले के मण्डावा उप तहसील कार्यालय को क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। विधायक रीटा चौधरी के प्रयास रंग लाए है, उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।