प्रियंका गांधी शर्म करो' Twitter पर हुआ ट्रेंड, जब कांग्रेसियों ने कर दी बेरोजगारों की पिटाई

लखनऊ।
अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा विवादों में घिर गया है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों के सिर फोड़ दिए। इसके बाद यह मामला #प्रियंका गांधी शर्म करो Twitter पर ट्रेंड पकड़ गया है। शनिवार शाम चार बजे 139K ट्वीट हो चुके थे।
उत्तर कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचीं। इस दौरान लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान से पहुंचे बेरोजगारों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। कइयों के सिर फोड़ दिए। ये बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे। यह मामला Twitter पर #प्रियंका गांधी शर्म करो के साथ ट्रेंड कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया कि पार्टी किसी भी सरकार की हो, लेकिन सबको नौकरी देना मुमकिन नहीं है। बता दें कि बेरोजगार पिछले कई दिनों से दिल्ली और जयपुर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच 100 से अधिक बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद लखनऊ दौरे पर हैं। बेरोजगारों के मामले में प्रियंका गांधी व राहुल गांधी का कुछ नहीं बोलना परेशानी का सबब बन सकता है।
Congress workers misbehaved with the youth unemployed of Rajasthan demanding permanent computer recruitment.?
— Deepak Chandra joshi ???????? (@DeepakJ02841911) July 17, 2021
Went to UP to give demand letter to Priyanka.
Youth have been demonstrating since 23days demanding permanent recruitment instead of contract. ????#प्रियंका_गांधी_शर्म_करो pic.twitter.com/JSFuUcRNg8