भारत -नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल होंगी पंचायत समिति सदस्य सुभीता सीगड़

राजस्थान पोस्ट। नवलगढ़
समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के जन्म दिवस पर 20 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में भारत नेपाल के सांस्कृतिक शिष्टमंडल सदस्यों के सम्मानार्थ आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में ग्रामीण अवसरचना विकास संस्थान की निदेशक व पंचायत समिति सदस्य सुभीता सीगड़ में शामिल होंगी। सम्मेलन में 22 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। राजीव गांधी के सद्भावना अवार्ड प्रतिभाओं के सम्मान में रात्रि भोज का कार्यक्रम रखा गया। सुभीता सीगड़ रात्रि भोज कार्यक्रम में अतिथियों से शिष्टाचार भेंट, भारत नेपाल के बहूआयामी सम्बन्धों पर चर्चा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा में योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। 20 अगस्त को सदभावना दिवस पर नई दिल्ली में भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भारत नेपाल का एक सांस्कृतिक शिष्टमंडल भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर समारोह में राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।