मनीषा केडिया बनीं बाल कल्याण समिति की सदस्य

झुंझुनूं।
झुंझुनूं की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों का मनोनयन हो गया है। जिसमें पूर्व महिला कल्याण अधिकारी मनीषा केडिया को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अलावा अर्चना पत्नी कर्नल दिनेशकुमार को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गुड्डी पत्नी मनीष भास्कर को महिला सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके अलावा भरतलाल व मोहम्मद अख्तर को भी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। बाल अधिकारिता विभाग के आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव महेशचंद्र शर्मा ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है। वहीं एक अलग आदेश जारी कर किशोर न्याय बोर्ड में भी निर्मला सैनी को महिला सदस्य व मोतीलाल बुंदेला को भी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। बाल कल्याण समिति राज्य सरकार द्वारा देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के प्रकरणों की जांच, सुनवाई एवं निपटान के लिए कार्य करेगी। इनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।