दादी ग्रुप की ओर से मनाया गया गणगौर उत्सव

दादी ग्रुप की ओर से मनाया गया गणगौर उत्सव

नवलगढ़ समाचार।

कस्बे में दादी  ग्रुप की महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया। बिंदु पाटोदिया ने बताया इस गणगौर उत्सव पर विशेष सजावट की सजावट की गई। इसमें लाल कलर की थीम और फूलों का डेकोरेशन किया गया। महिलाओं ने ईसर- गणगौर के मंगल गीत भी गाए। महिलाओं ने पूजा अर्चना की। महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर ललीता शर्मा, बिंदु पाटोदिया, कृष्णा मुरारका, अर्चना अग्रवाल, कुसुम पाटोदिया, ममता सिंगड़ोदिया, उमा मुरारका, पिंकी मिश्रा, सरला चतुर्वेदी, मंजूला शर्मा, पायल मुरारका, परिधी मुरारका, रेखा परसरामपुरिया, श्वेता चौखानी ममता शर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।