बाड़मेर: 20 साल की शादीशुदा महिला को पड़ोसी से हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने दी जान, खेत में बने टांके में मिले दोनों के शव

बाड़मेर।
बाड़मेर में खेत में बने टांके में युवक और युवती के शव तैरते मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने शुरू कर दिए। विवाहिता घर से भाग गई थीं, जिसे ढूंढने के लिए पुलिस हैदराबाद से लेकर बेंगलुरु तक गई थी, लेकिन वह नहीं मिली। अब 13 दिन बाद दोनों के शव खेत में बने सरकारी टांके में मिले हैं. टांके को जेसीबी से तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मोतीसरा निवासी लीलाराम अपने खेत पहुंचा तो वहां पर टांके में बदबू आ रही थी। उसने इस बारे में सरपंच को जानकारी दी। इस दौरान देखा तो दो शव टांके में तैर रहे थे। इसके बाद दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए। पुलिस ने दोनों शवों को सिणधारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
13 नवंबर को ससुराल से लापता हो गई थी विवाहिता
पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि 14 नवंबर को विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसमें परिजनों ने बताया गया था कि 13 नवंबर को ससुराल से विवाहिता चणनी पत्नी विशनाराम सिणधरी घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी. रिपोर्ट में परिजनों ने जोगाराम नामक युवक पर भी संदेह जाहिर किया था। पुलिस और परिवार के लोग लगातार दोनों की तलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पा रहा था. अब 13 दिन बाद दोनों के शव पानी के टांके में तैरते हुए मिले हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार 19 वर्षीय विवाहिता चननी का 20 साल के जोगाराम से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, उसके बाद दोनों में अफेयर्स शुरू हो गया था। विवाहिता शादीशुदा थी, दोनों ने साथ में रहने का प्लान बनाया, इसीलिए घर से भाग गए लेकिन जिस तरीके से घरवालों ने विवाहिता को ढूंढना शुरू किया, दोनों इस बात से बेहद परेशान थे और 2 दिन बाद ही ऐसा बताया जाता है कि टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।