चीन में जन्म दर में गिरावट के बाद अब तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति

चीन में सोमवार को घोषणा की गई है कि देश में विवाहित जोड़ों को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति होगी। अब तक चीन में 2 चाइल्ड पॉलिसी लागू थी लेकिन इसके बावजूद जन्म दर में गिरावट के कारण यह निर्णय लिया गया है। अर्थात अब चीन दो बच्चों की नीति को समाप्त करेगा जो देश की गिरती जन्म दर को बढ़ाने और जनसांख्यिकीय संकट को टालने में विफल रही है।
वर्ष 2016 में चीन ने दो बच्चे पैदा करने की दी थी अनुमति
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले 2016 में चीन ने दशकों पुरानी एक बच्चे की नीति खत्म करके दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी। इसके बावजूद चीन में बच्चों के जन्म में वृद्धि नहीं हुई क्योंकि बच्चों की परवरिश में उच्च लागत के चलते कई जोड़ों ने इस नीति को नहीं अपनाया।
2020 में महिलाओं ने औसतन 1.3 बच्चों को दिया जन्म
इस महीने की शुरुआत में जनगणना से पता लगा है कि 1950 के दशक के बाद से पिछले दशक के दौरान जनसंख्या सबसे धीमी दर से बढ़ी है। 2020 में महिलाओं ने औसतन 1.3 बच्चों को जन्म दिया है।
कब लगाई थी चीन ने बढ़ती आबादी को काबू करने की पाबंदी ?
उल्लेखनीय है कि चीन वर्तमान में विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसके बाद दूसरे स्थान पर भारत आता है। 1970 के दशक में आबादी की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाने के लिए चीन के कुछ इलाकों में वन चाइल्ड पॉलिसी लाई गई थी।
(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)