Twitter का नया कारनामा: ट्विटर औरकेंद्र सरकार के बीच चले रहे विवाद के बीच Twitter ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से हटाया ब्लू टिक

Twitter का नया कारनामा: ट्विटर औरकेंद्र  सरकार के बीच चले रहे विवाद के बीच  Twitter ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट से हटाया ब्लू टिक

नई दिल्ली.

आज देश में ट्वीटर पर वाइस प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया ट्रेड हो रहा है, क्योंकि Twitter ने देश के  उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। यानि की  उपराष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया है। उपराष्ट्रपति के  कार्यालय ने ये जानकारी दी है।लोग अब ट्वीटर पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के नेता सुरेश नाखुआ ने कहा कि, 'ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के हैंडल से क्यों ब्लू टिक हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है।' आपको बता दें कि हाल ही में सरकार और ट्वीटर के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। केंद्र सरकार के नए  IT नियमों को अभी तक ट्वीटर ने अपनी कोई रजामंदी नहीं दी है और ना ही कुछ विस्तार से जानकारी दी है।

भारत सरकार की नई गाइडलाइन को लेकर ट्विटर और सरकार के बीच विवाद चल रहा है। अभी तक ट्विटर ने अपनी रजामंदी नहीं दी है। वहीं, कुछ दिन पहले ही  कंटेंट फिल्टरिंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्विटर इंडिया के दिल्ली और गुरुग्राम के दफ्तर पर छापेमारी की थी।