दिनदहाड़े डॉक्टर पति-पत्नी को बंधक बना लूटा, हरियाणा पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे, बोले- मर्डर के मामले में पूछताछ करनी है, फिर सिर पर बंदूक तान लूटे 2.50 लाख

दिनदहाड़े डॉक्टर पति-पत्नी को बंधक बना लूटा, हरियाणा पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे, बोले- मर्डर के मामले में पूछताछ करनी है, फिर सिर पर बंदूक तान लूटे 2.50 लाख

झुंझुनूं।

चिड़ावा में डॉक्टर पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब 8.30 बजे की है। जब दोनों पति-पत्नी घर पर ही थे। जो बंदूक की नोक पर घर के अंदर घुसे। दोनों को बंधक बनाया और करीब 2.50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कुल 6 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जिसमें से 2 ने हरियाणा पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।

घटना चिड़ावा कोर्ट रोड पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सामने की है। जहां डॉ सुभाष भारद्वाज का अस्पताल है। यहीं उनका घर भी है। रविवार सुबह पांच लोग उनके घर पहुंचे। जिन्होंने गेट बजाया। डॉक्टर बाहर आए तो पाचों ने खुद को हरियाणा पुलिस का बताया। लुटेरों ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के किसी केस के बारे में पूछताछ करनी है।

इस पर डॉक्टर ने पांचों को घर के अंदर बुलाकर बैठा लिया। लुटेरों ने कहा कि 2006 में हरियाणा में कोई मर्डर हुआ था। उसके आरोपी ने आपके अस्पताल में इलाज करवाया था। डॉक्टर ने लुटेरों को बताया कि उनका अस्पताल बच्चों का है किसी बदमाश यहां इलाज नहीं करा सकता। इतना बोलते ही लुटेरों ने डॉक्टर भारद्वाज पर बंदूक तान दी।

इसके बाद दोनों पति-पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया गया। पांचों घर में यहां वहां घूमकर ढाई लाख रुपए लूट ले गए। बता दें कि डॉ भारद्वाज झुंझुनूं बीडीके अस्पताल के रिटायर्ड पीएमओ है।